Bihar Polytechnic Best Councelling Tips 2026: बिहार में हज़ारों छात्र पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन पाने के लिए डिप्लोमा सर्टिफिकेट एंट्रेंस एग्ज़ाम देते हैं। रिज़ल्ट और स्कोरकार्ड जारी होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया होती है। इस आर्टिकल में हम बिहार पॉलिटेक्निक कॉलेज काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे।
जिन छात्रों ने पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्ज़ाम पास कर लिया है, वे अब ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट में हिस्सा ले सकते हैं। हम बताएंगे कि काउंसलिंग प्रक्रिया में क्या-क्या होता है और उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज कैसे चुन सकते हैं।
Bihar Polytechnic Counseling Tips 2026 में आपको काउन्सलिंग से पहले कौनसी बातों का ध्यान रखना चाहिए, आइए जाने इस आर्टिकल के माध्यम से –
Bihar Polytechnic Best Councelling Tips 2026 का विवरण
बिहार पॉलिटेक्निक काउंसलिंग राज्य भर के सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन के लिए ‘बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड’ (Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board) द्वारा आयोजित किया जाता है
काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है, और उम्मीदवारों को समय सीमा खत्म होने से पहले अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच को चुनकर लॉक करना होता है। केवल वे उम्मीदवार ही इसमें भाग लेने के योग्य होते है जिन्होंने DCECE पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा पास की होती है
बिहार पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 की ज़रूरी तारीखें
उम्मीदवारों को काउंसलिंग की सभी तारीखों को ध्यान से नोट कर लेना चाहिए ताकि कोई ज़रूरी तारिक छूट न जाए।
| Topic | Date |
| रैंक कार्ड | Already Released |
| सीट मैट्रिक्स का प्रकाशन | 21 जून 2026 |
| ऑनलाइन चॉइस फिलिंग शुरू | 23 जून 2026 |
| विकल्प भरने और लॉक करने की अंतिम तिथि | 30 जून 2026 |
| राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम | 08 जुलाई 2026 |
| राउंड 1 का अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें | 08 जुलाई से 13 जुलाई 2026 |
| राउंड 1 दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश | 11 जुलाई से 13 जुलाई 2026 |
| राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम | 20 जुलाई 2026 |
बिहार पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 के लिए ज़रूरी दस्तावेज़
काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होने से पहले, सभी उम्मीदवारों को ज़रूरी दस्तावेज़ तैयार रख लेने चाहिए। क्युकी सीट अलॉटमेंट और एडमिशन वेरिफिकेशन के समय इन दस्तावेज़ों की ज़रूरत पड़ेगी। जो की निचे बताए गए है:-
- Biomatric check Slip
- Rank Card
- Admit Card
- Allotment letter
- Passport Size 6 photo colour
- 10th Marksheet
- 10th Admit Card
- 12th marksheet/ 10th+ ITI Marksheet ( of you are applying for LE )
- 12th Admit Card/ 10th+ ITI Admit Card ( of you are applying for LE )
- Aadhar Card
- Cast Certificate
- Income Certificate
- Domicile Certificate
- Medical Certificate
- Gaping Certificate ( if you Are Gaping in Qualification )
- TC / CLC / SLC
सभी उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान ऊपर बताए गए ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी, दोनों साथ ले जानी होगी।
बिहार पॉलिटेक्निक चॉइस फिलिंग 2026 की पूरी प्रक्रिया
काउंसलिंग में चॉइस फिलिंग सबसे अहम चरण है, क्योंकि आपको कौन-सा कॉलेज मिलेगा, यह काफी हद तक आपके द्वारा चुनी गई चॉइस पर निर्भर करता है। इसलिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे :-
- सबसे पहले आपको बिहार पॉलिटेक्निक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां पर जाने के बाद आपको काउंसलिंग करने के लिए लिंक मिल जाएगा।
- उस लिंक पर आपको क्लिक कर देना है क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर आएगा।
- उसमें आपको अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है।
- उसके बाद आपके सामने काउंसलिंग करने के लिए आ जाएगा
- उसमें आपको सबसे पहले अपना अपने पसंद का कॉलेज और ट्रेड डालना है ।
- उसके बाद आपको बचा हुआ जितना भी कॉलेज और ट्रेड है उसको नीचे में डाल देना है यदि आपका रैंक बेहतरीन नहीं है और आपको आपके रैंक के आधार पर बढ़िया सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज से नामांकन कराना है।
- सारे कॉलेज और ट्रेड का चयन करने से आपको आपके रैंक के आधार पर बढ़िया कॉलेज मिलने की पूरी उम्मीद होती है।
- कॉलेज का चयन करने के बाद आपको लॉक कर देना है।
- और प्रिंट आउट करके रख लेना है आगे काम आ सकता है ।
Bihar Polytechnic Best Councelling Tips 2026
- जितने हो सकें, उतने सही कॉलेज चुनें।
- अपनी पसंद के हिसाब से कॉलेजों को अपनी परेफरेंस में रखें।
- अपनी पसंद को लॉक करना न भूलें।
- सभी ज़रूरी दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें।
- काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी समय-समय पर देखते रहें।
- अलॉटमेंट लेटर जारी होते ही तुरंत डाउनलोड कर लें।
- तय तारीख पर दस्तावेज़ों के वेरिफिकेशन के लिए ज़रूर जाएँ।
FAQS :-
Q.1 बिहार पॉलिटेक्निक का काउंसलिंग कब से होगा ।
Ans. बिहार पॉलिटेक्निक का काउंसलिंग जून के अंतिम सप्ताह से शुरू हो सकती है ।
Q.2 बिहार में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की संख्या कितनी है ?
Ans. बिहार में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज 47 से अधिक है ।
Q.3 बिहार पॉलिटेक्निक में सिविल ट्रेड कितने रैंक पर मिलेगा ?
Ans. बिहार पॉलिटेक्निक में सिविल ट्रेड UR रैंक 6000 तक मिल सकता है यदि केटेगरी रैंक है
Q.4 बिहार पॉलिटेक्निक में कंप्यूटर साइंस ट्रेड कितने रैंक पर मिलेगा ?
Ans. बिहार पॉलिटेक्निक में सिविल ट्रेड UR रैंक 15,000 तक मिल सकता है यदि केटेगरी रैंक साथ है।
Q.5 बिहार पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रिकल ट्रेड कितने रैंक पर मिलेगा ?
Ans. बिहार पॉलिटेक्निक में सिविल ट्रेड UR रैंक 8,000 तक मिल सकता है यदि केटेगरी रैंक साथ है।
Q.6 बिहार पॉलिटेक्निक में मैकेनिकल ट्रेड कितने रैंक पर मिलेगा ?
Ans. बिहार पॉलिटेक्निक में मैकेनिकल ट्रेड UR रैंक 13,000 तक मिल सकता है यदि केटेगरी रैंक साथ है।
Q.7 बिहार पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड कितने रैंक पर मिलेगा ?
Ans. बिहार पॉलिटेक्निक में मैकेनिकल ट्रेड UR रैंक 25,000 तक मिल सकता है यदि केटेगरी रैंक साथ है।
निष्कर्ष
बिहार पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 शुरू हो गई है और योग्य उम्मीदवार छात्र अब ऑनलाइन चॉइस फिलिंग अपनी मर्जी से भर सकता हैं। क्युकी सीट अलॉटमेंट रैंक, प्राथमिकता क्रम और सीट की उपलब्धता पर निर्भर करता है, इसलिए छात्रों को 30 जून 2026 की समय-सीमा से पहले अपनी पसंद को सावधानीपूर्वक चुनना और लॉक करने का समय है ।
Important Link
| Official Website | Click Here |
| Notification | Click Here |